- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Chandauli: बोलेरो और...
उत्तर प्रदेश
Chandauli: बोलेरो और ट्रक की जोरदार टक्कर, चार की मौत चार घायल
Tara Tandi
28 Feb 2025 1:38 PM IST

x
Chandauli चंदौली : नौगढ़ क्षेत्र के जयमोहिनी पोख्ता के पास गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रात करीब 11 बजे हुआ, जब बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई.
बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार सभी लोग किसी कार्यक्रम में शामिल होकर पालपुर सैदूपुर चकिया से रेनुकूट जा रहे थे. हादसे में इस्तेखार अहमद, हकीमु निशा, अख्तर अंसारी और साहिना की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, अफसाना, सवारा, बिलाई और अलीजा गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. इस दुर्घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और हादसे की जांच जारी है.
TagsChandauli बोलेरो ट्रकजोरदार टक्करचार मौत चार घायलChandauli Bolero trucksevere collisionfour deadfour injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





