भारत

समुद्र में फिशिंग बोट में लगी भीषण आग, यात्रियों को लेकर आई ये खबर

jantaserishta.com
28 Feb 2025 1:23 PM IST
समुद्र में फिशिंग बोट में लगी भीषण आग, यात्रियों को लेकर आई ये खबर
x
मचा हड़कंप.
मुंबई: मुंबई के अलीबाग में समुद्र में चल रही फिशिंग बोट में शुक्रवार को आग लग गई। बताया जा रहा है कि फिशिंग बोट में सवार सभी यात्रियों को बचा लिया गया है। जानकारी के अनुसार, फिशिंग बोट में कुल 18 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलने के बाद कोस्ट गार्ड की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने स्थानीय मछुआरों की मदद से फिशिंग बोट में सवार सभी लोगों को बचा लिया।
पता चला है कि फिशिंग बोट पर सवार सभी लोग मछलियां पकड़ने के लिए समुद्र में गए थे। आग लगने से बोट पर रखा सामान भी जलकर खाक हो गया। हालांकि, इस घटना के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ है। फिलहाल, कोस्ट गार्ड की टीम ने बोट में लगी आग को बुझा दिया है। हालांकि, अब तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। बता दें कि मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास बीते साल 18 दिसंबर को भी एक बड़ा हादसा हुआ था, जब गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा आइलैंड जा रही नीलकमल नामक पैसेंजर बोट से नौसेना की स्पीड बोट टकरा गई थी। यह घटना दोपहर को हुई थी।
नौसेना की बोट में इंजन टेस्टिंग का काम चल रहा था। अचानक बोट में खराबी आई और वह नीलकमल से टकरा गई। नीलकमल बोट में 100 से ज्यादा लोग सवार थे, जो गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा आइलैंड की ओर जा रहे थे। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story