- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- आपसी सौहार्द बढ़े ऐसे...
x
राजापाकड़/कुशीनगर: त्यौहार आपसी सामंजस्य को मजबूत करने अपनत्व बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है इसलिए मेलमिलाप के साथ परंपरागत तरीके से अपने-त्यौहार प्रसन्नता के साथ मनाकर एक मिशाल कायम करें जिसकी आने वाली पीढ़ियाँ अनुसरण करें। उक्त बातें थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी संजय कुमार ने क्षेत्र के ग्रामसभा महुअवां कारखाना में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहीं।उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरों पर ग्रामप्रधान, बीडीसी सदस्यों सहित सभी सम्भ्रांत लोगों को आगे बढ़कर अच्छे तरीके से त्यौहार मने इसका नेतृत्व करना चाहिए।अफवाहों व मतभेदों के चलते त्यौहारों के दौरान छोटी-छोटी बातें तूल पकड़ लेती हैं जिससे माहौल खराब हो जाता है इससे पर विशेष ध्यान देना चाहिए।उन्होंने वरिष्ठ लोगों से आग्रह किया कि वे गाँव में सभी के साथ बैठक कर होली एवं रमजान की महत्ता बताये की ये त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए मनाया जाता है।शराब,फूहड़ गीत और जबरन रंग गुलाल लगाने से परहेज किया जाये क्योंकि ये विवाद के कारण बनते हैं।सम्मत जलाने के स्थल को लेकर कोई नई परंपरा न डाली जाये अन्यथा शांति व्यवस्था को लेकर परेशानी पैदा करने वालों पर पुलिस कड़ी नजर रखी जा रही है।उपनिरीक्षक इंचार्ज मधुरिया राहुल कुमार सिंह ने कहा कि होली और रमजान जैसे त्यौहार आपसी रिश्तों को मजबूत करने के माध्यम है।इस माध्यम को आगे बढ़ाया जाय ताकि समाज को एक बेहतर संदेश मिले।कार्यक्रम का प्रधान प्रतिनिधि राकेश यादव ने किया।इस दौरान पूर्व जिपंस विजय चौधरी,शिव चौधरी,जीउत मद्धेशिया,शर्मा यादव, इंताफ अली, दिनेश सिंह,शम्भू चौधरी,कासिम अली,सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।
Tagsआपसी सौहार्दत्यौहारथानाध्यक्षजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





