उत्तर प्रदेश

Illegal शराब के खिलाफ अभियान तेज, सहारनपुर में एक तस्कर गिरफ्तार

Ratna Netam
30 Jun 2026 8:30 PM IST
Illegal  शराब के खिलाफ अभियान तेज, सहारनपुर में एक तस्कर गिरफ्तार
x
कार्रवाई शुरू कर दी है।

Saharanpur सहारनपुर : थाना जनकपुरी क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12 बोतल देशी शराब (हरियाणा मार्का) बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में थाना जनकपुरी पुलिस टीम लगातार गश्त और चेकिंग कर रही है।

चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर के पास रजवाहे की पटरी पर कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। पूछताछ और जांच के बाद उसकी पहचान मनीष धीमान पुत्र महेंद्र निवासी पुष्पांजलि विहार, थाना जनकपुरी के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान उसके पास से 12 बोतल देशी शराब बरामद हुई, जिन पर “हरियाणा मार्का” अंकित था। पुलिस के अनुसार, यह शराब अवैध रूप से सप्लाई की जा रही थी।बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ थाना जनकपुरी में मु0अ0स0 157/26 धारा 63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Next Story