उत्तर प्रदेश

Dead body. रखकर हाईवे जाम, रायबरेली में बवाल से हालात बिगड़े

Ratna Netam
30 Jun 2026 8:23 PM IST
Dead body. रखकर हाईवे जाम, रायबरेली में बवाल से हालात बिगड़े
x

Raebareli रायबरेली : सलोन कोतवाली क्षेत्र के खम्हरिया पूरे कुशल गांव में पुरानी रंजिश को लेकर उपजा विवाद मंगलवार को बड़े हिंसक टकराव में बदल गया। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने मेवालाल के शव को राजापुर वन विभाग कार्यालय के सामने रायबरेली–जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर चक्का जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।जानकारी के अनुसार, सोमवार रात मेवालाल की मौत की खबर उनके गांव पहुंचते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण देर रात ही सलोन कोतवाली पहुंच गए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन गिरफ्तारी न होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती चली गई।

मंगलवार सुबह स्थिति और बिगड़ गई जब आक्रोशित भीड़ ने शव को सड़क पर रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया। देखते ही देखते प्रदर्शन उग्र हो गया और भीड़ में मौजूद कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस बल और राहगीरों पर अचानक पथराव शुरू कर दिया।इस हिंसक झड़प में कोतवाल समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि सड़क से गुजर रहे कई राहगीरों को भी चोटें आईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल फैल गया।

सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश की और जाम हटाने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मामले में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों की पहचान की जा रही है और वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Next Story