उत्तर प्रदेश

कैबिनेट जल शक्ति मंत्री ने किया सिंचाई विभाग के भवन का उद्घाटन

Admin Delhi 1
18 Aug 2023 10:45 AM GMT
कैबिनेट जल शक्ति मंत्री ने किया सिंचाई विभाग के भवन का उद्घाटन
x
कई जनपदों में खारे पानी की समस्या

हाथरस: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अलीगढ़ रोड स्थित पोपिया कोठी पर सिंचाई विभाग के नए भवन का उद्घाटन किया और इस अवसर पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ,कर्मचारियों तथा भाजपाइयों द्वारा उनका फूलमालाओं से लाकर जोरदार स्वागत भी किया गया।

सिंचाई विभाग के नवीन कार्यालय भवन का उद्घाटन करते हुए कैबिनेट जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हाथरस सहित आसपास के कई जनपदों में खारे पानी की समस्या है। खारे पानी से लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उनका सपना है कि वर्ष 2024 तक हर घर में शुद्ध पानी पहुंचे। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी उन्होंने गिनाई। उन्होंने कहा कि इस समय यमुना को छोड़कर अन्य सभी नदियों में बाढ़ जैसी स्थिति है। इन नदियों में कहीं तटबंध न टूटे और नुकसान ना हो इसके लिए विभाग के सभी कर्मचारी और अधिकारी लगे हुए हैं। इसके अलावा कुछ जिलों में सूखे जैसी स्थिति भी है। इसलिए इस पर भी नजर रखी जा रही है कि सिंचाई के लिए टेल तक पानी पहुंचे और किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिले। लघु सिंचाई के माध्यम से भी नलकूप के जरिए किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस दौरान भाजपा के जिला प्रभारी चैधरी देवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, भाजपा के जिला महामंत्री हरीशंकर राणा भूरा पहलवान, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चैहान, भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री, भाजयुमो जिला महामंत्री रजत चैधरी, अलीगढ़ हाथरस जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष चैधरी रामकुमार वर्मा, भाजपा नेता रामवीर सिंह भैयाजी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कप्तान सिंह ठैनुआं, डॉ. आरसी गोला, अजय रावत, वीरेंद्र शर्मा ,ठाकुर नीरेश कुमार सिंह, अनुज चैधरी, अनंत सोलंकी, विवेक रावत आदि मौजूद थे

Next Story