उत्तर प्रदेश

मेरठ में भंडाफोड़ : सूर्यापुरम कॉलोनी में बरामद किया गया लाखों की एनसीईआरटी की नकली किताबों का जखीरा

Sarita
9 Aug 2022 10:09 AM IST
Busted in Meerut: Fake NCERT books worth lakhs recovered in Suryapuram Colony
x

फाइल फोटो 

मेरठ में सीओ ब्रह्मपुरी ने सूर्यापुरम कॉलोनी में एक मकान पर छापा मारकर एनसीईआरटी की किताबों का जखीरा बरामद किया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।

मेरठ में भंडाफोड़ : सूर्यापुरम कॉलोनी में बरामद किया गया लाखों की एनसीईआरटी की नकली किताबों का जखीरा,
मेरठ में सीओ ब्रह्मपुरी ने सूर्यापुरम कॉलोनी में एक मकान पर छापा मारकर एनसीईआरटी की किताबों का जखीरा बरामद किया है। यह किताबें लाखों रुपये की बताई जा रही हैं। करीब छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।
सीओ ब्रह्मपुरी विवेक यादव को सोमवार को सूचना मिली कि सूर्यापुरम कॉलोनी में मकान में एनसीईआरटी की नकली किताबें तैयार हो रही हैं। उन्होंने टीम तैयार की और मकान की तलाश शुरू कर दी। कुछ घंटे में मकान को चिह्नित करते हुए पुलिस ने छापा मारा, जिससे वहां हड़कंप मच गया। मकान में काफी मात्रा में एनसीईआरटी की किताबों का जखीरा मौजूद था। एक हिस्से में किताब बाइंडिंग का काम चल रहा था। करीब छह युवक वहां काम कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
इसके बाद अफसरों को मामले की जानकारी दी गई। प्रभारी थानाध्यक्ष नरेंद्र कसाना ने टीम का नेतृत्व किया और किताबों के जखीरे को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया। लाखों की किताबें बताई जा रही हैं, जिनको लेकर पुलिस पड़ताल में जुटी है। नरेंद्र कसाना ने बताया कि छह युवकों को मौके से हिरासत में लिया है, जिन्होंने खुद को कारीगर बताया था। यह किताबें किसकी हैं और कब से यहां काम चल रहा था, इसका पता लगाया जा रहा है। जिस मकान में यह किताबें बरामद हुई हैं, वह मकान किसी राजकुमार का बताया गया है। राजकुमार की मौत हो चुकी है। मकान में मौजूद महिला ने बताया कि किताब कुछ दिन पहले ही पहुंची है। महिला ने किसी अभिलाष नामक व्यक्ति की यहकिताबें बताई हैं।
Next Story