- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bulandshahr: जुलूस...
उत्तर प्रदेश
Bulandshahr: जुलूस में लहराया गया फिलिस्तीन झंडा, दो युवक गिरफ्तार
Sarita
7 Sept 2025 8:03 AM IST

x
Bulandshahr बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी यानी बारावफात के जुलूस के दौरान विवाद हो गया। शुक्रवार को आयोजित बारावफात के धार्मिक जुलूस में दो युवकों ने फिलिस्तीन का झंडा लहराया। इस घटना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, यह जुलूस प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में निकाला जा रहा था।
शांति समिति की बैठकों में पहले दिए गए स्पष्ट निर्देशों के बावजूद, भीड़ में शामिल दो नाबालिग युवक एक वाहन के ऊपर खड़े होकर फिलिस्तीन समर्थित झंडा लहराने लगे। देर रात सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह घटना सामने आई। वीडियो के आधार पर दोनों युवकों की पहचान कर ली गई। कस्बा चौकी प्रभारी दीपक चाहर की तहरीर पर दोनों नाबालिग युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दोनों युवकों को तुरंत गिरफ्तार भी कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहल्ला नूरवफान निवासी ओवैस पुत्र अशरफ और सूजा पुत्र खलील के रूप में हुई। पूरे मामले की पुष्टि करते हुए एसपी ग्रामीण डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ भादंसं की धारा 299बी के तहत कार्रवाई की गई है।
वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धार्मिक जुलूस में राजनीतिक या अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े किसी भी तरह के प्रदर्शन पर बलपूर्वक रोक लगाई गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि त्योहार और धार्मिक आयोजन शांति और सौहार्द के साथ मनाएँ। किसी भी तरह की भड़काऊ गतिविधियों से बचें। वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर सुरक्षा और निगरानी कड़ी कर दी गई है।a
Next Story





