- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bulandshahr: पुलिस और...
उत्तर प्रदेश
Bulandshahr: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन गिरफ्तार
Sarita
22 Jan 2026 10:25 AM IST

x
Bulandshahr बुलंदशहर : यूपी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है। ताजा मामला बुलंदशहर का है। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिनमें से दो घायल हो गए। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान हनी वर्मा, अनुज वर्मा और अरविंद निषाद के रूप में हुई, जो 25. 25. हजार के इनामी हैं।पुलिस के अनुसार, अनूपशहर पुलिस टीम अलीगढ़ चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बुलंदशहर की ओर से एक बाइक पर तीन संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे बाइक लेकर भागने लगे।
पुलिस ने उनका पीछा किया और कर्णवास रोड के पास उन्हें घेर लिया बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में हनी वर्मा और अनुज वर्मा के पैर में गोली लगी। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने बताया कि हनी वर्मा और अनुज वर्मा पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। अनुज वर्मा पर 17 और हनी वर्मा पर 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से अवैध असलहा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।एसपी देहात तेजवीर सिंह ने जानकारी दी कि ये बदमाश टप्पेबाजी, लूट और डकैती जैसे कई अपराधों में शामिल रहे हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों पर पकड़े गए आरोपियों पर डेट दर्जन से अधिक मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज है।
TagsBulandshahrपुलिसबदमाशोंमुठभेड़तीनगिरफ्तारBulandshahrpolicecriminalsencounterthreearrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





