- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bulandshahr: ट्रॉली...

x
Bulandshahr बुलंदशहर: बुलंदशहर के खुर्जा में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एनएच 34 पर अरनिया क्षेत्र के घटाल गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को एक कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रॉली सवार आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 50 लोग घायल हैं। डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।
बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र के घटाल गांव के पास जब ट्रैक्टर ट्रॉली पहुंची तो पीछे से एक तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रॉली सवार सभी श्रद्धालु इधर-उधर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की गाड़ियों, एंबुलेंस और राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
29 लोगों को कैलाश अस्पताल, 18 को मुनि सीएचसी, दस को जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें कैलाश अस्पताल के डॉक्टरों ने दो बच्चों समेत छह और मुनि सीएचसी में दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य लोगों का इलाज शुरू कर दिया गया है। मृतकों में चांदनी (12), रामबेटी (62), ईपू बाबू (50), धनीराम (40), मौश्री, शिवांश (6) व अन्य शामिल हैं। मौके पर एसपी ग्रामीण, एसपी क्राइम शंकर प्रसाद, एडीएम प्रमोद कुमार पांडे मौजूद रहे|
TagsBulandshahrट्रॉलीकंटेनरटक्करआठमौत Bulandshahrtrolleycontainercollisioneightdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





