उत्तर प्रदेश

Bulandshahr: पुलिया से टकराई कार में लगी आग, पांच लोगों की जलकर मौत

Tara Tandi
18 Jun 2025 12:21 PM IST
Bulandshahr: पुलिया से टकराई कार में लगी आग, पांच लोगों की जलकर मौत
x
Bulandshahr बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। एक स्विफ्ट कार पुलिया से टकराकर पलट गई और उसमें आग लग गई, जिससे कार में सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। हादसा जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर जानीपुर गांव के पास हुआ।
जानकारी के मुताबिक, कार सवार छह लोग बदायूं में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद दिल्ली लौट रहे थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण कार का संतुलन बिगड़ा, जिससे वह पुलिया से टकराकर पलट गई और उसमें आग लग गई।
बुलंदशहर के एसपी (ग्रामीण) तेजवीर सिंह ने बताया कि सुबह 5:50 बजे जहांगीराबाद पुलिस को सूचना मिली कि जानीपुर गांव के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में एक घायल गुलनाज को उपचार के लिए भेजा गया, जबकि अन्य पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दिल्ली के मालवीय नगर के निवासी थे और बदायूं से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।
Next Story