भारत

पुलिस के शिकंजे में चिल्लर चोर, जानें चौंकाने वाली बात

jantaserishta.com
18 Jun 2025 11:10 AM IST
पुलिस के शिकंजे में चिल्लर चोर, जानें चौंकाने वाली बात
x
वीडियो सामने आया.
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में इन दिनों शराब की दुकानें चोरों के निशाने पर हैं. पिछले दो सप्ताह में चोरों ने शराब की दुकानों में कई वारदातों को अंजाम दिया है. ताजा मामला 16 जून का है. यहां एक शराब की दुकान में एक चोर ने 4 लाख 87 हजार रुपए के कैश पर हाथ साफ कर दिया. सबसे आश्चर्य की बात यह है कि ₹4.87 में 3 लाख 75 हजार रुपए तो सिर्फ सिक्के ही थे.
सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस ने राजा खान नामक आरोपी को हिरासत में लिया है. उससे चोरी का कुछ माल भी जप्त किया गया है.
सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि देर रात चोर ने शराब दुकान का शटर को बीच से ऊपर उठाकर दुकान के अंदर एंटर किया. यहां उसने दुकान मे रखे रुपए चोरी कर लिए, जिसमें 3.75 लाख के सिक्के ही थे. शराब की दुकान में 30 से 35 हजार चिल्लर पैसे लगते हैं, इसलिए दुकानदार ने 5-10 और ₹20 के सिक्कों के अलग-अलग पैकेट बनाकर काउंटर में रखे थे , फुटेज खंगाल ने पर रात 3:41 से 4:10 के बीच चोर भीतर जाता है ,चोरी करके बाहर निकलता दिखाई दिया, पुलिस ने फुटेज के आधार पर राजा खान की पहचान की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story