उत्तर प्रदेश

BSP के जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

Gulabi Jagat
10 April 2025 7:44 PM IST
BSP के जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
x
Rasra: बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार को बलिया जनपद के विधानसभा रसड़ा स्थित एक निजी मैरिज हॉल में आयोजित की गई। जिसमें मुख्यअतिथि पूर्व एमएलसी दिनेश चंन्द्रा एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य प्रभारी आजमगढ़ मंडल डॉ. इंन्दु चौधरी जी एवं हरिश्चंद्र गौतम रहे। मुख्यअतिथि ने सेक्टर कमेटियों के गठन की समीक्षा की। और आने वाले 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाने की अपील की उन्होंने बूथ कमेटी का भी गठन बहुत जल्दी करना है।
जिससे कि 2027 में विधानसभा चुनाव में प्रत्येक विधानसभा को जिताकर मायावती को पांचवीं बार प्रदेश की मुख्यमंत्री बनाकर सर्वसमाज को सम्मान दिलाया जा सके। इस समय वर्तमान सरकार में व्यापारी किसान, मजदूर, बेरोजगार, आम आदमी, अपने आपकों असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि बहनजी की तरफ से आशा भरी निगाहों से देख रहा है। इस दौरान अरविंद, हीरालाल कौशल ,ओमप्रकाश भारती, नंदलाल राम ,रसड़ा विधानसभा अध्यक्ष धनंजय भारती, अमरेश कुमार, पप्पू कुमार, राजू कुमार, सुदेश कुमार ,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ अश्वनी कुमार, परशुराम चौहान, रामनिवास, साहब राजभर आदि लोग उपस्थित रहे |
Next Story