- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- वार्षिकोत्सव में...
x
Rajapakad/कुशीनगर: तमकुही विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय अहिरौली मिश्र में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मेधावी छात्रों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सोमवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्राशिसं अध्यक्ष शंभू यादव ने कहा कि वार्षिकोत्सव के आयोजन से छात्रों का मनोबल बढ़ता है। पूर्व एबीआरसी तमकुही राजेश प्रसाद ने कहा कि मेधावी छात्रों के सम्मानित करने पर उनके प्रतिभाओं में निखार आता है। ग्राम प्रधान मु आरीफ अंसारी ने अभिभावकों का आह्वान किया कि वे अपने पाल्यों के शिक्षा पर जरूर ध्यान दें। कार्यक्रम आयोजक प्रधानाध्यापक नंदकिशोर प्रसाद ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र कुमार गोड़ ने किया।
इस अवसर पर निकहत खान, उमाशंकर यादव, संतोष कुमार राय, शिखा जायसवाल, सनी प्रकाश, अभय कुमार, मधु मिश्रा, रमाशंकर, अरूण कुशवाहा आदि रहे |
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारवार्षिकोत्सवमेधावी छात्रोंसम्मानित
Next Story





