- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Jaunpur के संयुक्त...
उत्तर प्रदेश
Jaunpur के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
Admindelhi1
27 Sept 2024 12:11 PM IST

x
रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना अत्यन्त जरूरी
जौनपुर: जनपद की अग्रणी संस्था ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति सिंगरामऊ और निफा जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन गुरूवार को आईएमए भवन लाइन बाजार में हुआ।
शिविर में करीब 20 से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया जहां दर्जनों ने रक्तदान किया। संस्था की पहल से पहली बार रक्तदान करने वालों की संख्या ज्यादा थी। सभी को संस्था प्रमुख डा. अंजू सिंह ने स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने रक्तदान के प्रति गंभीरता और जागरूकता पर बल दिया। इस अवसर पर आईएमए के अध्यक्ष अरुण मिश्रा, निफा जौनपुर के सचिव अमित सिंह, राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित प्रीति श्रीवास्तव, अंकिता सिंह, सौरभ सिंह, विद्याधर राय, नेहा सिंह, सत्यजीत मौर्य, सद्दाम हुसैन, ब्लड बैंक के बीएन दुबे सहित तमाम स्टाफ उपस्थित रहे।
Tagsजौनपुरसंयुक्ततत्वावधानरक्तदान शिविरआयोजनजागरूकताबढ़ानाअत्यन्तJaunpurjointaegisblood donation campeventawarenessincreaseextremelyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





