उत्तर प्रदेश

भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे सेवा बस्ती पिछौरा गांव

Gulabi Jagat
18 April 2024 2:22 PM GMT
भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे सेवा बस्ती पिछौरा गांव
x
गोरखपुर | अनुसूचित मोर्चा भौवापार मंडल अध्यक्ष सत्यकिशोर व महामंत्री दीलिप के नेतृत्व में सेवा बस्ती पिछौरा में वृहद जनसंपर्क अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मझवार ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में जनता को अवगत कराया। कहा कि सरकार गरीबों के लिए समर्पित है। सरकार ने जो योजनाएं चलाई हैं वह सीधे तौर पर जरुरतमंद लोगों तक पहुंची हैं। जनहित की योजनाओं को धरातल पर उतार कर जनता से किए गए एक एक वायदों को पूरा किया जा रहा है। भाजपा सरकार बाबा साहेब के पंचतीर्थ का सृजन कर उनको सम्मान देने का काम किया है जो आजादी से बाद की सरकारों ने कभी उनका सम्मान नहीं बढ़ाया।
इंजीनियर बृजमोहन ने अबकी बार 400 पार का नारा लगाते हुए लोगों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर प्रधानमंत्री मोदी के हाथ मजबूत करने की अपील की। भाजपा सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। सरकार की साफ नीयत और ईमानदार सोच के चलते आज हितग्राहियों को हर योजना का पूर्ण लाभ मिल रहा है।
Next Story