उत्तर प्रदेश

आज गाजियाबाद दौरे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी

Sarita
1 Sept 2022 9:21 AM IST
BJP State President Bhupendra Singh Choudhary on Ghaziabad visit today
x

फाइल फोटो 

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से अपने संगठनात्मक दौरों की शुरुआत कर दी है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से अपने संगठनात्मक दौरों की शुरुआत कर दी है। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह एक सितंबर को गाजियाबाद के प्रवास पर रहेंगे। वे वहां दोपहर 01.45 बजे से वैशाली, गाजियाबाद स्थित होटल में संगठनात्मक बैठक को संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी गाजियाबाद में भाजपा के अभियानों की समीक्षा बैठक करेंगे।

बताया जा रहा है कि इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनाई जाएगी। दरअसल, 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा तैयारी शुरू कर चुकी है। इसको लेकर भाजपा ने तमाम अभियान शुरू कर दिए हैं जिनके लिए बूथ से लेकर मतदाता के कार्यक्रमों का आयोजन हउआ। चौधरी भूपेंद्र सिंह पश्चिम से इन अभियानों की समीक्षा करेंगे।
बैठक में और उसके बाद ये रणनीति बनाई जाएगी की आगे 2024 लोकसभा चुनाव को साधने के लिए क्या अभियान चलाए जाने हैं? गाजियाबाद में समीक्षा बैठक से पहले चौधरी भूपेंद्र सिंह और धर्मपाल सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। बुधवार रात वे प्लेन से दिल्ली पहुंच गए हैं। पश्चिम में रालोद-सपा गठबंधन के चक्रव्यूह को तोड़ने के लिए भाजपा ने किसानों को साधने के लिए चौधरी भूपेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वे पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं, ऐसे में उनको हर जिले की विधानसभा और लोकसभा सीटों का गणित भी मालूम है। इस लिहाज से पश्चिम में पहली समीक्षा बैठक बेहद अहम मानी जा रही है।
Next Story