उत्तर प्रदेश

आज बस्ती में जनविश्वास यात्रा का समापन करेंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी ननड्डा

Renuka Sahu
3 Jan 2022 2:01 AM GMT
आज बस्ती में जनविश्वास यात्रा का समापन करेंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी ननड्डा
x

फाइल फोटो 

गोरक्ष प्रांत की जन विश्वास यात्रा का समापन सोमवार को एपीएन पीजी कॉलेज बस्ती के मैदान पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गोरक्ष प्रांत की जन विश्वास यात्रा का समापन सोमवार को एपीएन पीजी कॉलेज बस्ती के मैदान पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। यात्रा का शुभारंभ बलिया से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था। समापन कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी है। शनिवार से भाजपा की जन विश्वास यात्रा बस्ती में है। रविवार को तीन विधानसभा क्षेत्र महादेवा, कप्तानगंज और हर्रैया का भ्रमण किया।

प्रभारी अधिकारी विशिष्टजन के अनुसार भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर 12 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से 12.30 बजे पुलिस लाइन बस्ती पहुंचेंगे। कार से सभा स्थल एपीएन पीजी कॉलेज के मैदान पर आएंगे। यहां जन विश्वास यात्रा की समापन सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद दो बजे कार से पुलिस लाइन के लिए रवाना होंगे। 2.10 बजे वह हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
Next Story