- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- भाजपाइयों ने मनाया PM...
x
Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का 74 वां जन्मदिन आज फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के बसडीला पाण्डेय में भाजपा तुर्कपट्टी मण्डल के अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी ने जीवन के हर पल में भारत माँ की सेवा की है। उनका हर क्षण राष्ट्र को विकसित और समृद्ध बनाने में लगा है।उनके कार्यशैली का अनुसरण करते हुए हम सभी लोगों को सदैव राष्ट्र सेवा के पथ आगे बढ़ते रहना चाहिये।वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी ने दुनिया में भारत के गौरव को बढ़ाया है उनके कुशल नेतृत्व में भारत देश-दुनिया में फिर से विश्व गुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।भाजपा नेता दीपक गोंड़ ने कहा कि ये समय अलौकिक है कि भगवान विश्वकर्मा की जयन्ती के दिन ही मोदी का भी जन्मदिन है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का नवनिर्माण हो रहा है ऐसे में मोदी विश्वकर्मा के समान हैं।इस दौरान राणाप्रताप सिंह,मण्डल महामन्त्री लल्लन कुशवाहा,नागेन्द्र सिंह,रंजीत चौहान,जिम्मी पाण्डेय,बृजेश पाण्डेय, शास्त्री पाण्डेय,ओमकारनाथ पाण्डेय,रवि मिश्रा,रविन्द्र,अभिमन्यु शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
TagsभाजपाइPM नरेन्द्र मोदीजन्मदिनKushinagarBJPPM Narendra ModiBirthdayRajapakadPrime Minister Narendra Modi74th Birthdayराजापाकड़कुशीनगरप्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी74 वां जन्मदिनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Gulabi Jagat Gulabi Jagat](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542630-c76cdf9c-3b9f-4516-be18-f703e9bac885.webp)
Gulabi Jagat
Next Story