उत्तर प्रदेश

Bijnor: बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत

Sarita
16 Feb 2025 8:07 AM IST
Bijnor: बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत
x
Bijnor बिजनौर: अफजलगढ़ में नेशनल हाईवे 734 पर गांव आसफाबाद चमन में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों के परिवार गमगीन हैं। बाइक सवार मोहम्मद अकरम (32) पुत्र मोहम्मद उमर निवासी गांव भज्जावाला शनिवार शाम गांव आसफाबाद चमन की साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने जा रहा था। जब वह गांव के निकट राखी मेमोरियल स्कूल के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे गांव माननगर निवासी महिपाल सिंह (34) पुत्र घसीटा सिंह की बाइक से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई।
वह बाइक से अगवानपुर जा रहा था। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत के चलते डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहां से परिजन अकरम को मुरादाबाद व महिपाल को काशीपुर अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।
घटना से मृतकों के परिवारों में मातम छा गया। अकरम अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को रोता हुआ छोड़ गया, जबकि महिपाल की दो साल पहले शादी हुई थी। उसके अभी कोई बच्चा नहीं है। उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Next Story