- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bijnor:कार की टक्कर...

x
Bijnor बिजनौर : बिजनौर जिले के नजीबाबाद क्षेत्र में रविवार शाम एक कार की टक्कर में मोपेड सवार पिता-पुत्री सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। नजीबाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार शाम भारत गैस एजेंसी के पास कार ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा और मोपेड को टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में मोपेड चालक राजू (50) और उनकी पुत्री अंशू (25) और ईरिक्शा सवार राजकुमार (32) की मौत हो गई। सिंह ने बताया कि ई रिक्शा चालक धर्म सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार किया जा रहा है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले में कार्रवाई की जा रही है।
TagsBijnorकारटक्करतीनमौतBijnor: Car collisionthree deaths. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





