- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bijnor: स्कूल वैन...

x
Bijnor बिजनौर: ये खबर उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से है जहां गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। स्कूल से घर लौट रहे बच्चों की स्कूल वैन तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वैन चालक फोन पर बात करते हुए गाड़ी चला रहा था, जिसके चलते अचानक एक बाइक को बचाने के चक्कर में वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। आपको बता दें कि पूरा मामला बिजनौर जिले के थाना धामपुर के मिलक जहांगीराबाद रोड का है, जहां स्कूल से घर लौट रहे बच्चों की स्कूल वैन सड़क किनारे पलट गई।
निजी टीसीए कॉन्वेंट स्कूल की वैन हादसे का शिकार हो गई। स्कूल वैन में कुल 16 बच्चे सवार थे, जिनमें से चार से पांच बच्चों की हालत गंभीर है और बाकी बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने दौड़कर बच्चों को वैन से बाहर निकाला और स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से सभी बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वैन जब्त कर ली है और चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।
घटना के बाद अभिभावकों में रोष है और उन्होंने स्कूल प्रशासन पर सुरक्षा में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि हम घटना की गहन जांच करेंगे और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
TagsBijnorस्कूलवैनपलटी16 घायलBijnorSchoolVanOverturned16 injured जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





