- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bijnor: ट्रेन की चपेट...
उत्तर प्रदेश
Bijnor: ट्रेन की चपेट में आकर गुलदार की दर्दनाक मौत हुई
Admindelhi1
20 Feb 2025 11:41 AM IST

x
"गर्दन और टांग हुई अलग"
बिजनौर: गांगन नदी के पुल पर एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आकर एक गुलदार की मौत हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना नजीबाबाद-मुर्शदपुर रेलवे स्टेशन के बीच गांगन नदी के पुल पर हुई, जहां गुलदार चहलकदमी कर रहा था। अचानक तेज रफ्तार ट्रेन आ गई और गुलदार को बचने का मौका नहीं मिला। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई, साथ ही एक टांग भी कटकर दूर जा गिरी। पुल की ऊंचाई अधिक होने के कारण गुलदार कूदकर खुद को नहीं बचा सका।
रेलवे के सीनियर रेल पथ निरीक्षक धर्मेश कुमार की सूचना पर सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर हरगोविंद सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और गुलदार के शव को कब्जे में लिया। वन विभाग इस घटना की जांच में जुट गया है।
Tagsबिजनौरगांगन नदीट्रेनचपेटगुलदारदर्दनाक मौतगर्दनटांग अलगBijnorGangan rivertrainhitleopardpainful deathneckleg separatedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





