उत्तर प्रदेश

Bijnor: पेंचकस-चाकू से गोदकर पति-पत्नी और बेटे की हत्या

Tara Tandi
10 Nov 2024 8:25 AM
Bijnor: पेंचकस-चाकू से गोदकर पति-पत्नी और बेटे की हत्या
x
Bijnor बिजनौर। जिले में ट्रिपल मर्डर की खबर सुनते ही सनसनी फैल गई। पति-पत्नी और बेटे की पेंचकस और चाकू से गोदकर हत्या कर दी। तिहरे हत्याकांड की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान भारी भीड़ एकत्र हो गई। घर में पति-पत्नी और उनके बेटे के खून से लथपथ शव मिले। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और इस मामले की जांंच कर रही है।
खलीफा कालोनी में रविवार को तीन हत्याओं की सूचना पर पुलिस पहुंची। भूरा (50), उसकी पत्नी उबैदा (45) और 18 साल के बेटे याकूब के शव लहूलुहान हालत में पड़े थे। ट्रिपल मर्डर की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी अभिषेक झा, एसपी सिटी संजीव बाजपेई और कई थानों की पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। अधिकारियों ने आसपास के लोगों और अन्य परिजनों से पूछताछ और छानबीन की। एसपी सिटी का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है।


Next Story