उत्तर प्रदेश

Bijnor:ट्रैक्टर ट्रॉली के चपेट में आकर बाप-बेटी की मौत

Sarita
4 Feb 2026 7:26 AM IST
Bijnor:ट्रैक्टर ट्रॉली के चपेट में आकर   बाप-बेटी की मौत
x
Bijnorबिजनौर : बिजनौर-बदायूं स्टेट हाईवे पर मंगलवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और उसकी चार वर्षीय पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा गांव अकबरपुर तिगरी की ईदगाह के पास हुआ, जब लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे तक सड़क पर जाम लगाकर अपना विरोध जताया।
जानकारी के अनुसार, हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव पुट्ठा निवासी हारून (28) अपनी मां अनीसा और पुत्री मेहरून (4) के साथ बाइक पर सवार होकर चांदपुर दवाई लेने गया था। शाम करीब सात बजे दवाई लेकर तीनों अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गांव तिगरी में ईदगाह के पास पहुंचने पर हारून ने आगे चल रही एक लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करने का प्रयास किया।
बताया जा रहा है कि ओवरलोड होने के कारण ट्रैक्टर का अगला हिस्सा अचानक ऊपर उठ गया, जिससे वह अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर का अगला हिस्सा नीचे गिरा और उसी समय वहां से गुजर रही हारून की बाइक उसकी चपेट में आ गई।बाइक सवार हारून और उसकी मासूम पुत्री मेहरून की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, हारून की मां अनीसा गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जाम खुलवाया। सीओ चांदपुर देश दीपक ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है और आरोपी चालक की तलाश जारी है।
Next Story