उत्तर प्रदेश

Bijnor: चाट बनी जहर! एक ही गांव के 30 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, 5 बच्चों की हालत गंभीर

Sarita
30 July 2025 10:39 AM IST
Bijnor: चाट बनी जहर! एक ही गांव के 30 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, 5 बच्चों की हालत गंभीर
x
Bijnor बिजनौर: यूपी के बिजनौर जिले के नजीबाबाद क्षेत्र के कनकपुर कलां गाँव में मंगलवार शाम फ़ूड पॉइज़निंग का एक बड़ा मामला सामने आया है। गाँव में खुलेआम बिक रही चाट खाने के कुछ ही घंटों में लगभग तीन दर्जन ग्रामीण अचानक बीमार पड़ गए, जिनमें ज़्यादातर मासूम बच्चे थे।
गाँव के कई लोग शाम करीब सात बजे चाट खाकर लौटे ही थे कि रात करीब आठ बजे उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई। शुरुआत में इसे सामान्य बीमारी माना गया, लेकिन जैसे-जैसे पीड़ितों की संख्या बढ़ती गई, गाँव में अफरा-तफरी मच गई। 5 बच्चों की हालत गंभीर
बीमार लोगों को तुरंत समीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम ने इलाज शुरू किया। पाँच बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल बिजनौर रेफर कर दिया गया। बीमार बच्चों की उम्र चार से सात साल के बीच है।
ग्रामीणों ने बताया कि गाँव में एक व्यक्ति द्वारा चाट बेची जा रही थी, जिसे शाम को कई बच्चों और महिलाओं ने खाया। खाने के 2-3 घंटे बाद ही पेट दर्द, जी मिचलाना और दस्त शुरू हो गए, जिससे फ़ूड पॉइज़निंग का शक हुआ।मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुँच गईं। सीओ नितेश प्रताप सिंह और थाना प्रभारी धीरज सोलंकी अपनी टीम के साथ गाँव पहुँचे और पीड़ितों को तुरंत अस्पताल पहुँचाने में मदद की।
Next Story