उत्तर प्रदेश

16 मार्च को ही घोषित होंगे बिहार बोर्ड इंटर के नतीजे, ऐसे देखें मार्क्स

Deepa Sahu
15 March 2022 4:28 PM GMT
16 मार्च को ही घोषित होंगे बिहार बोर्ड इंटर के नतीजे, ऐसे देखें मार्क्स
x
बिहार बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं का नतीजों को लेकर इंतजार कल समाप्त हो जाएगा।

नई दिल्ली, बिहार बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं का नतीजों को लेकर इंतजार कल समाप्त हो जाएगा। परीक्षा में सम्मिलित हुए 16 लाख से अधिक परीक्षार्थी बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2022 को कल, 16 मार्च 2022 को जारी कर दिया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए इस वर्ष आयोजित इंटरमीडिएट कक्षाओं की परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने की तारीख और समय घोषित कर दी गई है। बोर्ड के द्वारा जारी अपडेट के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा 16 मार्च को की जाएगी। साथ ही, बीएसईबी की आधिकरिक जानकारी के मुताबिक बिहार बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2022 दोपहर 3 बजे जारी कर दिए जाएंगे। ऐसे में छात्र-छात्राएं बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2022 के आधिकारिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर समय-समय पर विजिट करते रहें।


बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 की तैयारियां पूरी

दूसरी तरफ, इससे पहले राज्य बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंटरमीडिएट कक्षाओं की उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा किया जा चुकी है। साथ ही, अधिकारियों का मानना है कि बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा होली से पहले कर दी जाएगी। ऐसे में बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2022 को वीरवार तक घोषित किए जाने की पूरी संभावना है।
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में 16.48 लाख परीक्षार्थी

बता दें कि बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का आयोजन बीएसईबी द्वारा 1 से 14 फरवरी तक राज्य में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस बार की बोर्ड परीक्षा में 16.48 लाख छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे। देश में सबसे पहले इंटर परीक्षाओं के आयोजन की समाप्ति के एक माह में नतीजों की घोषणा बिहार बोर्ड द्वारा किया जाना अपने आप में एक रिकॉर्ड है। वहीं, दूसरी तरफ यूपी बोर्ड द्वारा अभी हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा का आयोजन 26 मार्च से किये जाने की घोषणा की गयी है तो सीबीएसई द्वारा टर्म 1 परीक्षाओं का आयोजन 26 अप्रैल से किया जाना है। इसी प्रकार, दूसरे केंद्रीय बोर्ड सीआइएससीई की टर्म 2 परीक्षाएं 25 अप्रैल से होनी हैं।


Next Story