उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड रिजल्ट पर बड़ी अपडेट, आज हो सकता है तारीखों का ऐलान

Renuka Sahu
13 Jun 2022 4:55 AM GMT
Big update on UP Board result, dates may be announced today
x

फाइल फोटो 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा राज्य के सम्बद्ध शासकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों वर्ष 2021-22 के लिए इस साल मार्च-अप्रैल 2022 के दौरान आयोजित की गई हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा की तारीख का ऐलान आज यानि कि 13 जून 2022 को किया जा सकता है। य

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा राज्य के सम्बद्ध शासकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों वर्ष 2021-22 के लिए इस साल मार्च-अप्रैल 2022 के दौरान आयोजित की गई हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा की तारीख का ऐलान आज यानि कि 13 जून 2022 को किया जा सकता है। यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 डेट को लेकर राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री ने गुलाब देवी ने पिछले सप्ताह के दौरान जानकारी दी थी कि परिणाम 15 जून तक घोषित किए जा सकते हैं, ऐसी परिस्थिति में यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 डेट को लेकर आधिकारिक जानकारी बहुत जल्द यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर जारी की जा सकती है।

UP Board 10th, 12th, Result 2022: यूपी बोर्ड परीक्षा परिणामों पर अब तक के अपडेट
यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा की तारीख का इंतजार कर रहे 47 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को ध्यान देना चाहिए कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सूत्रों से प्राप्त अपडेट के मुताबिक परिषद द्वारा दोनो ही कक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और शासन के तिथियों को लेकर प्रस्ताव भेजा जा चुका है। प्रस्तावित तिथि में से किसी एक पर मुहर लगने के बाद यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 202 डेट का औपचारिक ऐलान कर देगा। ऐसे परीक्षार्थी परेशान होने की बजाय आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें।
UP Board 10th, 12th, Result 2022: इन वेबसाइट पर कर पाएंगे यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम चेक
यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2022 और यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2022 के लिए निर्धारित तारीख पर घोषणा के बाद परीक्षाओं में सम्मिलित हुए परीक्षार्थी अपना परीक्षाफल और विषयवार प्राप्तांकों की ऑनलाइन अक-तालिका आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, results.upmsp.edu.in, राज्य के रिजल्ट पोर्टल, upresults.nic.in और जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर देख सकेंगे। जहां, आधिकारिक वेबसाइट और रिजल्ट पोर्टल पर परिणाम देखने के लिए लिंक को औपचारिक ऐलान के बाद एक्टिव किया जाएगा, वहीं जागरणजोश पर यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से देख पाएंगे।

Next Story