उत्तर प्रदेश

लखनऊ में वाटर सप्लाई को लेकर बड़ी खबर, 30 मार्च से 1 अप्रैल तक नहीं आएगा पानी, जानिए कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित

Sarita
29 March 2022 11:17 AM IST
लखनऊ में वाटर सप्लाई को लेकर बड़ी खबर, 30 मार्च से 1 अप्रैल तक नहीं आएगा पानी, जानिए कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित
x

फाइल फोटो 

लखनऊ में तीन दिन तक लोगों पानी की समस्या हो सकती है। बालागंज इनटेक के 4 ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के चलते यहां के 2 पंपों से वाटर की आपूर्ति नहीं होगी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। लखनऊ में तीन दिन तक लोगों पानी की समस्या हो सकती है। बालागंज इनटेक के 4 ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के चलते यहां के 2 पंपों से वाटर की आपूर्ति नहीं होगी। इसके चलते 30 मार्च से एक अप्रैल तक शहर के कई इलाकों में पेयजल की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। राजाजीपुरम, सहादतगंज, कश्मीरी मोहल्ला, दौलत गंज, ठाकुरगंज, कैम्पबेल रोड, कन्हैया माधवपुर, मुसाहिबगंज, इकबाल नगर, पूर्वी देवी मंदिर ठाकुरगंज, मुफ्तीगंज, बालागंज, अहमदगंज पजावा तथा गऊ घाट क्षेत्रों में शाम को जलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। पीने का पानी कम दबाव से प्राप्त होगा। जलकल के अधिकारियों ने लोगों से पानी स्टोर कर रखने की अपील की है।

Next Story