उत्तर प्रदेश

भाजपा में टिकटों को लेकर महामंथन शुरू, दिल्ली-एमपी टीमें कर रही क्षेत्रों में सर्वे

Renuka Sahu
4 Jan 2022 2:17 AM GMT
भाजपा में टिकटों को लेकर महामंथन शुरू, दिल्ली-एमपी टीमें कर रही क्षेत्रों में सर्वे
x

फाइल फोटो 

नये साल के साथ ही अब भाजपा में टिकटों को लेकर महामंथन शुरू हो गया है। इसके लिए फाइनल सर्वे शुरू कर दिया गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नये साल के साथ ही अब भाजपा में टिकटों को लेकर महामंथन शुरू हो गया है। इसके लिए फाइनल सर्वे शुरू कर दिया गया है। दिल्ली और मध्य प्रदेश भाजपा की टीम पश्चिम क्षेत्र में लगा दी गई है। करीब एक सप्ताह में जनता के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की राय लेकर नेतृत्व को रिपोर्ट दी जाएगी।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार, अब भाजपा ने टिकटों को लेकर फाइनल राउंड सर्वे शुरू करा दिया है। इसके तहत पश्चिम क्षेत्र के 71 सीटों की जिम्मेदारी दिल्ली और मध्य प्रदेश भाजपा नेताओं को दी है। एक प्रदेशस्तरीय नेता को एक-एक मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं तीन-तीन पदाधिकारियों को एक-एक विधानसभा क्षेत्र में लगाया गया है। वहीं मेरठ जैसे बड़े जिलों में 20-20 लोगों की टीम भेजी गई है। टीम ने अपना काम शुरू कर दिया है। दिल्ली भाजपा के प्रदेशस्तरीय पदाधिकारी को मेरठ मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। उनके नेतृत्व में एक बार सभी जिलों का दौरा किया जा चुका है। वे आम लोगों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की भी राय ले रहे हैं। अब फाइनल राउंड में कार्यकर्ताओं और आम लोगों से वर्तमान विधायक के साथ चर्चा में चल रहे नामों को लेकर भी राय ली जा रही है।
करीब 100 लोगों से ली जा रही है राय
हर विधानसभा क्षेत्र में करीब 100 लोगों से राय ली जा रही है। इनकी राय के आधार पर एक निर्णय पर आकर नेतृत्व को रिपोर्ट दी जाएगी। उसके बाद नेतृत्व जिले की कोर कमेटी में उन नामों को रखेगा। यदि कोर कमेटी में भी उन नामों पर मुहर लगाई तो प्रदेश नेतृत्व को सिफारिश की जाएगी। उसके बाद केन्द्रीय चुनाव समिति में विचार होगा। माना जा रहा है कि यह सब 15 दिनों की कार्रवाई होगी।
Next Story