- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- आम आदमी को बड़ा झटका,...
उत्तर प्रदेश
आम आदमी को बड़ा झटका, दूध के बाद अब पराग का छाछ, दही और मट्ठा यूपी में आज शाम से हो जाएगा महंगा, जानें नई दरें
Sarita
20 July 2022 8:37 AM IST

x
फाइल फोटो
यूपी में पराग दूध के दाम में इजाफा के बाद अब छाछ और दही के साथ मट्ठा महंगा हो गया है। बढ़ी कीमतें बुधवार शाम से लागू होंगी।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। यूपी में पराग दूध के दाम में इजाफा के बाद अब छाछ और दही के साथ मट्ठा महंगा हो गया है। बढ़ी कीमतें बुधवार शाम से लागू होंगी। यह बढ़ोतरी इन उत्पादों पर पांच फीसदी जीएसटी लागू होने के बाद हुई है। महाप्रबंधक मोहन स्वरूप ने बताया कि मंगलवार को बढ़ी कीमतें लागू करने का फैसला किया।
नाम उत्पाद पुरानी दर नई दर
पराग छाछ 500 एमएल पैक 15 16
पराग दही मीठा 200 ग्राम पैक में 20 21
पराग दही सादा 200 ग्राम पैक में 20 21
पराग दही सादा 90 ग्राम 10 11
पराग दही सादा 400 ग्राम 30 32
पराग दही पांच किलो हांडी पैक 340 380
पराग मट्ठा 200 एमएल पैक में 10 11
Next Story





