उत्तर प्रदेश

भूपेंद्र सिंह चौधरी आज संभालेंगे यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार, स्वागत के लिए तैयारी राजधानी

Sarita
29 Aug 2022 6:45 AM IST
Bhupendra Singh Chowdhary will take charge of UP BJP state president today, capital preparations to welcome
x

फाइल फोटो 

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी 29 अगस्त को राजधानी लखनऊ में कार्यभार संभालेंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी 29 अगस्त को राजधानी लखनऊ में कार्यभार संभालेंगे। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत व अभिनंदन को लेकर मेरठ समेत पश्चिम क्षेत्र से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी लखनऊ रवाना हो गए हैं।

भाजपा क्षेत्रीय प्रवक्ता गजेन्द्र शर्मा ने बताया कि नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह के स्वागत व पदभार ग्रहण कार्यक्रम को राजधानी में अभूतपूर्व बनाया जा रहा है। इसके लिए बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पश्चिम क्षेत्र से लखनऊ रवाना हो गए हैं। पार्टी पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्री, आयोग, निगम बोर्ड अध्यक्ष व सदस्य, कार्यकर्ताओं की ओर से 29 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा। उसके बाद पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित केंद्र सरकार के मंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण करेंगे।
Next Story