उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ से भीम राजभर ,BSP ने 9 सीटों पर उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट की जारी

Apurva Srivastav
12 April 2024 10:24 AM IST
आजमगढ़ से भीम राजभर ,BSP ने 9 सीटों पर उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट की जारी
x

बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए चौथी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में बसपा ने उत्तर प्रदेश की 9 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है।

बसपा ने फैजाबाद से सच्चिदानंद पांडेय, गोरखपुर से जावेद सिमनानी, रॉवर्ट्सगंज से धनेश्वर गौतम, एटा से मोहम्मद इरफान, धौरहरा से श्याम किशोर अवस्थी और चंदौली से सत्येंद्र कुमार मौर्य को लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है।

बसपा ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से यूपी के पूर्व बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को उम्मीदवार बनाया है। वहीं घोसी सीट से पूर्व बसपा सांसद बालकृष्ण चौहान को टिकट दिया गया है।

Next Story