- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Religious आयोजन में...

Deoband देवबंद : (सहारनपुर)। श्री विष्णु भगवान मंदिर, विष्णु चौक कायस्थवाड़ा का वार्षिकोत्सव इस वर्ष भी परंपरागत रूप से बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक नीरज कंसल और रचना कंसल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद धर्म ध्वज पूजन का कार्य सभासद विजेंद्र वर्मा द्वारा संपन्न कराया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था और विभिन्न देवी-देवताओं के श्रृंगार के लिए श्रद्धालुओं को विशेष जिम्मेदारियां दी गईं।
श्री विष्णु भगवान का श्रृंगार मास्टर श्री रामशरण गर्ग द्वारा किया गया, जबकि महालक्ष्मी जी का श्रृंगार जितेंद्र बंसल और रजत बंसल ने किया। मां दुर्गा जी का श्रृंगार विनय बंसल और नवीन बंसल के द्वारा किया गया। अन्नपूर्णा जी का श्रृंगार आलोक मित्तल ने, पंचमुखी हनुमान जी का श्रृंगार अंकुर कंसल ने तथा शिव परिवार का श्रृंगार अजय बंसल और अक्षय बंसल ने किया। श्री लड्डू गोपाल जी का श्रृंगार मेघल मित्तल द्वारा संपन्न कराया गया।
उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। हलवा, चाय और पकौड़ी का भोग तुषार अग्रवाल द्वारा कराया गया। वहीं कार्यक्रम में भक्ति संगीत की प्रस्तुति ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। देवबंद के युवा भजन सम्राट निखिल गर्ग और गौरव शर्मा ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए।
इसके अलावा ठंडाई का वितरण अपर बंसल द्वारा किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को गर्मी में राहत मिली। मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री रितेश बंसल एडवोकेट ने बताया कि इस मंदिर की नींव वर्ष 1984 में कुछ युवाओं ने आजाद हिंद क्लब के माध्यम से रखी थी। बाद में 29 जून 1988 को मंदिर की स्थापना हुई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में मंदिर का जीर्णोद्धार एवं सकलिकरण कार्य पूरा किया गया, जिसके बाद यह मंदिर नगर में एक प्रमुख धार्मिक केंद्र के रूप में स्थापित हो गया है।रात्रि तक चले इस वार्षिकोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। देर रात आरती के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तों ने भजनों का आनंद लिया और धार्मिक माहौल में डूबे रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिनमें अरुण गुप्ता, अजय गर्ग, अरविंद गुप्ता, अनुज सिंघल, संजीव वत्स, गौरव अग्रवाल, सचिन गुप्ता, विनय बंसल, सुनील बंसल, अजय टंडन, विजय टंडन, अक्षय बंसल, पंकज राज अग्रवाल, ध्रुव अग्रवाल, नलिन बंसल, बलवंत मित्तल, आशु सिंघल, अमित गुप्ता, अनुज गर्ग, लक्ष्य बंसल, सभासद मंजू शर्मा सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।
महिला श्रद्धालुओं की भी बड़ी भागीदारी रही, जिनमें रीमा बंसल, पूनम अग्रवाल, छवि बंसल, राधिका अग्रवाल, रुचि कंसल, उमा बंसल, प्राची बंसल, डिम्पल गोयल, नेहा गुप्ता, मानसी कपूर, ममता शर्मा, आयुषी बंसल, सुमन गर्ग, पूनम पुंडीर, अनीता अग्रवाल, सुनीता वर्मा और कीर्ति वर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।यह वार्षिकोत्सव धार्मिक आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर सम्पन्न हुआ।





