उत्तर प्रदेश

BEO ने विद्यालयों का निरीक्षण कर जाना परीक्षा का हाल

Gulabi Jagat
28 Nov 2024 7:27 PM IST
BEO ने विद्यालयों का निरीक्षण कर जाना परीक्षा का हाल
x
Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: पडरौना ब्लॉक के बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर नैट परीक्षा का हाल जाना।बीईओ ने सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय साखोपार का निरीक्षण किया वहां कक्षा चार और पांच में नामांकित 61 छात्रों के सापेक्ष 51 छात्र उपस्थित मिले। उसके बाद नौका टोला बहोरापुर मे नामांकित 34 छात्रों के सापेक्ष 26 छात्र ,धर्मपुर बुजुर्ग मे 48 के सापेक्ष 44 छात्र, भरटोली धर्मपुर बुजुर्ग मे 19 छात्रों के सापेक्ष 18 छात्र उपस्थित मिले । बीईओ ने बताया कि ब्लॉक में परीक्षा सूचितापूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जहां समस्या आई वहां बीआरसी पर बने कंट्रोल रूम से उसका निस्तारण कर दिया गया
Next Story