उत्तर प्रदेश

BEO ने बंद कराया बिना मान्यता का विद्यालय

Gulabi Jagat
23 Nov 2024 4:58 PM IST
BEO ने बंद कराया बिना मान्यता का  विद्यालय
x
Kushinagarराजापाकड़/कुशीनगर: पडरौना ब्लॉक के बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ब्लॉक में बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों को बंद करने के लिए अभियान चला रहे हैं। इसी अभियान के तहत बीईओ ने बिना मान्यता के एक विद्यालय को बंद कराया। इससे अमान्य विद्यालयो में हड़कंप मच गया।
बीईओ ने शनिवार कोजीडी एकेडमी बतरडेरा का औचक निरीक्षण किया । प्रबंधक से विद्यालय की मान्यता का कॉपी मांगने पर पता चला कि इस विद्यालय की मान्यता ही नहीं है जिस पर बीईओ ने तत्काल विद्यालय को बंद कराते हुए वहां नामांकित 210 बच्चों का नामांकन नजदीकी परिषद विद्यालय में करने के निर्देश दिए।बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि ब्लॉक में बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों को बंद कराते हुए उनके खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी।
Next Story