- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Basti: सड़क हादसे में...
उत्तर प्रदेश
Basti: सड़क हादसे में सब-इंस्पेक्टर की मौत, हेड कांस्टेबल गंभीर
Tara Tandi
18 Jan 2025 10:55 AM IST

x
Basti बस्ती: उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के हरैया क्षेत्र में बीती देर शाम एक सड़क हादसे में एक Sub-Inspector की मौत हो गई है जबकि हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हरैया-बभनान मार्ग पर आईटीआई कालेज के निकट यह हादसा उस समय हुआ जब पुलिस उपनिरीक्षक हरिनारायण मिश्रा (57) तथा हेड कांस्टेबल राजकुमार दूबे गोरखपुर से मेला में ड्यूटी करके पैकोलिया थाने कार से जा रहे थे कि उनकी कार सड़क पर खड़े डंपर में टकरा गयी।
इस हादसे में हरि नारायण मिश्रा की मौत हो गई तथा हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया है। हेड कांस्टेबल को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां पर हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक सब इंस्पेक्टर देवरिया जनपद के मूल निवासी हैं तथा वर्तमान समय में पैकोलिया थाने पर तैनात था।
TagsBasti सड़क हादसेसब-इंस्पेक्टर मौतहेड कांस्टेबल गंभीरBasti road accidentsub-inspector diedhead constable seriousजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





