भारत

पुलिस ने मुठभेड़ में साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार, काफी मात्रा में सिम कार्ड बरामद

jantaserishta.com
18 Jan 2025 10:27 AM IST
पुलिस ने मुठभेड़ में साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार, काफी मात्रा में सिम कार्ड बरामद
x
इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.
मथुरा: मथुरा में एसओजी और गोवर्धन थाना पुलिस ने एक साइबर अपराधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। टांग में गोली लगने से घायल हुए आरोपी को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान साहिल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से राजस्थान के डीग जिले का निवासी है। साहिल फर्जी सिम कार्ड से लोगों को फोन कर ठगी करता था। पुलिस ने ये कार्रवाई डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय के निर्देशन में की है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले की एसओजी और गोवर्धन थाने की पुलिस की संयुक्त टीम को देसरस से टोंट की पुलिया के पास साइबर अपराधी के आने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने पुलिया के पास चेकिंग अभियान शुरू किया। चेकिंग के दौरान टीम ने एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। लेकिन बाइक सवार ने जान से मारने की नीयत से पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी।
आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में आरोपी की टांग में गोली लगी और उसे तुरंत घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी की पहचान साहिल के रूप में हुई है और वह राजस्थान के डीग जिले का रहने वाला है। साहिल साइबर अपराधी है। इसके पास से काफी मात्रा में सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, 315 बोर का तमंचा, कारतूस, काले रंग की स्प्लेंडर बाइक और दो किलो गांजा बरामद हुआ है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story