- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: गश्त के...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: गश्त के दौरान 696 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार
Sarita
30 Jan 2026 7:55 AM IST

x
Bareilly बरेली : बरेली के सिरौली थाना इलाके का ट्रक हेल्पर बिहार के छपरा से 17 लाख रुपये की अफीम खरीदकर शहर में सप्लाई करने के लिए लाया था। गश्त के दौरान बारादरी थाना पुलिस ने हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि हेल्पर का एक साथी भाग गया। पुलिस ने आरोपी हेल्पर के पास से 696 ग्राम अफीम बरामद की है।एसपी सिटी मानुष पारीक और सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव के निर्देश पर इंसपेक्टर बारादरी धनंजय पांडेय बुधवार रात टीम के साथ गश्त कर रहे थे। तभी सम्राट अशोक नगर वाले रास्ते से थाना सिरौली क्षेत्र के ग्राम भीमपुर कठौती निवासी नेमसिंह को पकड़ लिया। नेमसिंह के पास से पुलिस ने 696 ग्राम अफीम बरामद की।
नेमसिंह से एक मोबाइल भी बरामद हुआ है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ट्रक पर हेल्पर की नौकरी करता है। इस दौरान बिहार के एक ढाबे पर जिला छपरा डाल्टनगंज निवासी प्रदीप यादव से दोस्ती हो गई। प्रदीप यादव ने अच्छी कमाई का झांसा देकर तस्करी करने को कहा। प्रदीप को कुछ रुपये देकर अफीम खरीदकर ले आया और बाकी रुपये ऑनलाइन माध्यम से शहर आकर प्रदीप को ट्रांसफर कर दिए।
पुलिस के मुताबिक नेमसिंह अफीम बेचने की फिराक में था। गश्त के दौरान पुलिस ने नेमसिंह को गिरफ्तार कर लिया। बारादरी थाने में नेमसिंह और छपरा के प्रदीप यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को जेल भेजा गया है। आरोपी के पास अफीम खरीदने के लिए रुपये कहां से आए, इसकी भी जांच की जा रही है।
TagsBareillyअफीमयुवकगिरफ्तार Bareillyopiumyoutharrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





