- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: बारात में...

x
Bareilly बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव चमरुआ में आई बारात में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की छह दिन बाद मंगलवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि बारात में किसी ने फायरिंग की थी, जबकि पुलिस का कहना है कि युवक के कमर में लोडेड तमंचा था, जिससे वह घायल हुआ। गांव चमरुआ निवासी विजेंद्र ने बताया कि छह दिन पहले उनके गांव में एक व्यक्ति की बेटी की बारात आई थी। उसका भाई विजय कुमार (24) भी बारात देखने गया था। वहां किसी अज्ञात व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। गोली विजय की दाहिनी जांघ में लगी। विजय को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
छह दिन बाद विजय की मौत हो गई। विजय की मौत से उसकी पत्नी प्रीति और दो बच्चे बेसुध हैं। भोजीपुरा थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी ने बताया कि विजय बारात में शामिल होने गया था। उसके कमर में लोडेड तमंचा था। अचानक तमंचे से गोली चल गई, जो विजय की दाहिनी जांघ में लगी। जांघ की मुख्य नस बेकार हो गई थी। उसका खून जम नहीं रहा था, जिससे उसकी मौत हो गई। जश्न में फायरिंग या विवाद में गोली चलाने जैसी घटनाएं सच नहीं हैं।
TagsBareillyबारातगोलीयुवकमौतBareillywedding processionbulletyoung mandeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





