उत्तर प्रदेश

Bareilly: नदी में डूबने से युवक की मौत, करीब 38 घंटे बाद मिला शव

Sarita
6 Sept 2025 7:14 AM IST
Bareilly: नदी में डूबने से युवक की मौत, करीब 38 घंटे बाद मिला शव
x
Bareilly बरेली: ग्रामीण क्षेत्र में दो दिन पहले नदी में डूबे युवक का शव एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया है। शव नदी से बाहर आते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, थाना शाही क्षेत्र में मोहल्ला गांधीनगर निवासी एक युवक की बुधवार शाम नदी में डूबने से मौत हो गई। काफी तलाश के बाद ग्रामीणों को शुक्रवार सुबह उसका शव नदी में मिला।
जानकारी के अनुसार, शाही कस्बा निवासी 32 वर्षीय करन बुधवार को बहगुल नदी के किनारे गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने तलाश शुरू की।
बुधवार को गोताखोरों ने युवक की तलाश की, जिसके बाद गुरुवार को भी युवक की तलाश जारी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरकार शुक्रवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने मृतक का शव नदी से बरामद किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव नदी से बाहर आते ही मौके पर कोहराम मच गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
Next Story