- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: मौसम बदलेगा...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: मौसम बदलेगा रूख, कल से बारिश और तेज हवाओं की संभावना
Admindelhi1
29 April 2025 1:58 PM IST

x
गर्मी से मिलेगी राहत
बरेली: जिले का मौसम एक बार फिर बदलने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 30 अप्रैल से जिले में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी। सोमवार शाम को ठंडी हवाएं चलने से पारा लुढ़क गया।
सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी सुबह 50 प्रतिशत और 34 प्रतिशत शाम को दर्ज की गई।
आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, इसका असर बुधवार से बरेली में देखने को मिल सकता है, जो शुक्रवार तक जारी रहेगा। मंगलवार को धूप के साथ बादल छाए रहेंगे और अधिकतम 37 और न्यूनतम 25 डिग्री दर्ज हो सकता है।
Tagsबरेलीमौसमरूखबारिशतेज हवाओंसंभावनापश्चिमी विक्षोभ सक्रियBareillyweathertrendrainstrong windspossibilitywestern disturbance activeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





