- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly : घर में...

x
Bareilly बरेली: शहर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक दरिंदे ने घर में घुसकर 6 और 8 साल की दो बहनों के साथ दुष्कर्म किया। घटना उस वक्त हुई जब लड़कियां घर में अकेली थीं। आरोपी मुनब्बर हुसैन मंसूरी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें, घटना के दौरान लड़कियों की मां अचानक घर पहुंच गई, जिससे आरोपी मौके से भाग गया। मां ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रविवार रात आरोपी को घेरकर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन भागने की कोशिश में उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी परिवार से परिचित था, सोची समझी साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया
पुलिस पूछताछ में मुनब्बर हुसैन मंसूरी ने बताया कि वह पीड़िता के पिता के साथ बढ़ई का काम करता था। इसी कारण उसका परिवार के पास आना-जाना था। उसे यह भी पता था कि पिता दोपहर में काम पर चले जाते हैं और मां घर के काम से बाहर जाती हैं। इसी मौके का फायदा उठाकर वह घर में घुस गया और दोनों मासूम बच्चों के साथ घिनौना काम किया। इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने जब आरोपी को घेरा तो उसने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो उसके दाहिने पैर में लगी। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खाली कारतूस बरामद किए हैं।
TagsBareillyघरमासूमबहनोंदुष्कर्मBareillyhouseinnocentsistersrapeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





