- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: ट्रक ने...

x
Bareilly बरेली : बरेली में बृहस्पतिवार सुबह कोहरे के कारण रिठौरा में राजश्री पेट्रोल पंप के नजदीक भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर ट्रक ने ई-रिक्शा को रौंद दिया। पूरा ई-रिक्शा ट्रक के नीचे आने से कुचल गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दो घायल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
जानकारी के मुताबिक नवाबगंज क्षेत्र के यासीननगर निवासी हाशिम अपना ई-रिक्शा लेकर भोजीपुरा क्षेत्र के गांव लाडपुर में काम करने जा रहे थे। ई-रिक्शा में रिछोला निवासी सलीम, नसरुद्दीन और रहीसद्दीन उर्फ मंझले भी सवार थे। ये सभी लोग बोरिंग का काम करते थे। राजश्री पेट्रोल पंप के नजदीक ट्रक चालक यू-टर्न ले रहा था। इसी बीच ट्रक ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को चपेट में ले लिया।
बताया गया कि चालक ने ट्रक नहीं रोका, जिससे ई-रिक्शा ट्रक के नीचे आ गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। चीख-पुकार मचने पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही रिठौरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जेसीबी से ट्रक हटवाया। इसके बाद ई-रिक्शा में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक हाशिम और सलीम की मौके पर ही मौत हो गई।
नसरुद्दीन और रहीसद्दीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी। परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। शवों को देखकर उनका कलेजा कांप गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जहां पर हादसा हुआ है, वहां सड़क का निर्माण हो रहा है। सुबह के वक्त कोहरा भी घना था। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
TagsBareillyट्रकई-रिक्शाकुचलादोमौतBareillytrucke-rickshawcrushedtwodeaths जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





