उत्तर प्रदेश

Bareilly: ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, अफरा-तफरी

Sarita
20 Jan 2025 10:36 AM IST
Bareilly: ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, अफरा-तफरी
x
Bareilly बरेली: आटा खरीदने चक्की पर आए बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घर के इकलौते बेटे की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। बेटे का शव देखकर मां और बहन बेहोश हो गईं।थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी सरजुन (18) रविवार शाम गेहूं के बदले आटा खरीदने भमोरा-आंवला रोड स्थित आटा चक्की पर आया था।
लौटते समय जैसे ही वह चक्की से बाहर निकला, पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उसका सिर ट्रक के पहिये के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता अजय पाल ने बताया कि सरजुन 11वीं का छात्र था और तीन बहनों में दूसरे नंबर का था, सरजुन की मौत से मां लक्ष्मी और बहनें गहरे सदमे में हैं।
Next Story