- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly : दर्दनाक...
उत्तर प्रदेश
Bareilly : दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबकर दो लोगों की मौत
Sarita
8 March 2025 12:04 PM IST

x
Bareilly बरेली: नवाबगंज थाना क्षेत्र के परौथा मजरा महमूदापुर गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबकर दो लोगों की मौत हो गई। दोनों के शव तीन घंटे से अधिक समय तक खेत में पड़े रहे। परिजनों को जब हादसे की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। पूरी घटना शुक्रवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। परौथी गांव निवासी 28 वर्षीय सोनू सरदारनगर निवासी राकेश से गन्ने का बीज खरीद कर लाया था। राकेश के यहां काम करने वाले 60 वर्षीय वृंदावन और सोनू ट्रैक्टर ट्रॉली पर बीज लादकर परौथा मजरा महमूदापुर गांव आ रहे थे। तभी ट्रैक्टर ट्रॉली खेत में पलट गई।
हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रात करीब आठ बजे की है लेकिन परिजनों को साढ़े ग्यारह बजे इसकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। हादसे के कई घंटे बीत जाने के बावजूद शवों को नवाबगंज सीएचसी में रखवाया गया है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस भी नहीं आई। जिसके चलते शनिवार सुबह तक शवों को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका।
हादसे में जान गंवाने वाले सोनू के एक बेटा और तीन बेटियां हैं। उसकी पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वृंदावन के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। इनमें से तीन की शादी हो चुकी है। सोनू के पिता नन्हे लाल की 15 साल पहले हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने पैसे भी लूट लिए थे।
TagsBareillyट्रैक्टर ट्रॉलीदबकरदोमौतBareillytwo died after getting crushed under tractor trolleyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





