उत्तर प्रदेश

Bareilly : कार में लिफ्ट देकर लोगों से लूटपाट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Sarita
20 Jun 2025 10:33 AM IST
Bareilly : कार में लिफ्ट देकर लोगों से लूटपाट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
x
Bareilly बरेली: बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में कार में लिफ्ट देकर लोगों से लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गुरुवार शाम छह बजे तैय्यतपुर गांव के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक के बाएं घुटने में गोली लगी है। एक हेड कांस्टेबल भी घायल हुआ है। गुरुवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि कुआंडांडा तिराहा से हाईवे की ओर एक कार में तीन बदमाश जा रहे हैं।
वे यात्रियों को कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करते हैं। इस पर इंस्पेक्टर सीपी शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम कुआंडांडा चौराहे के पास पहुंची। पुलिस ने सफेद रंग की कार आती देखी तो रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने कार भगा दी। पुलिस ने पीछा कर तैय्यतपुर गांव के पास बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। हेड कांस्टेबल अखलाक गोली लगने से घायल हो गया।
कार, नकदी और तमंचा बरामद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पीलीभीत के पूरनपुर थाने के राजगंज निवासी शाहवेज अली उर्फ ​​अली खां के बाएं घुटने में गोली लग गई और वह गिर पड़ा। पुलिस टीम ने पीछा कर पूरनपुर के रजागंज निवासी सिकंदर और अहमदनगर निवासी अमन संभारी को पकड़ लिया। बदमाशों के पास से एक कार, नौ हजार रुपये और तीन तमंचे बरामद हुए हैं।
Next Story