- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: महिला से...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: महिला से लूटपाट कर भागा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
Tara Tandi
8 Jun 2025 12:33 PM IST

x
Bareilly बरेली । शाही पुलिस ने चारा काटने गई एक महिला को घायल कर उसकी कुंडल और पाजेब लूटने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा गया सामान और वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया है।
शाही थाना पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रामबाबू, निवासी ग्राम टियूलिया (थाना फतेहगंज पश्चिमी), को रसूलिया मोड़ से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से पीली धातु के कुंडल, सफेद धातु की पाजेब, एक मोबाइल फोन, एक छुरी, एक बुर्का और दुपट्टा बरामद हुआ।
यह लूट 26 मार्च 2025 को शाही थाना क्षेत्र के ग्राम दौद आलमपुर में हुई थी। पीड़ित रघुवीर की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था। महिला जंगल में चारा लेने जा रही थी, तभी रामबाबू ने अपने साथी करन के साथ बुर्का पहनकर रास्ता पूछने के बहाने उसे रोका और लूटपाट की। विरोध करने पर महिला पर छुरी से हमला किया गया।
पुलिस के मुताबिक, रामबाबू का आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ फतेहगंज पश्चिमी थाने में पहले से एक मामला दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसओजी बरेली प्रभारी निरीक्षक और शाही थानाध्यक्ष अमित कुमार शामिल थे।
TagsBareilly महिलालूटपाट कर भागाआरोपी चढ़ा पुलिस हत्थेBareilly womanran away after robbingaccused got caught by policeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





