छत्तीसगढ़

डैम में डबल सुसाइड, युवक और युवती कूदे

Nil dhankar
8 Jun 2025 12:06 PM IST
डैम में डबल सुसाइड, युवक और युवती कूदे
x
छग

बिलासपुर। अरपा डैम में युवक-युवती के कूदने की खबर आई है। इस खबर के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। लोगों ने दोमुहानी के पास युवक और युवती को डैम में कूदते हुए देखा है। युवक और युवती की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। यहां लोगों ने दोमुहानी के पास युवक और युवती को डैम में कूदते हुए देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। युवक-युवती के डैम में कूदने की खबर मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची है और दोनों की तलाश में जुट गई है। फ़िलहाल युवक और युवती का कोई सुराग नहीं मिला है और ना ही दोनों की पहचान हुई है।


Next Story