उत्तर प्रदेश

Bareilly: छात्रा के मंगेतर को शोहदे ने परेशान किया

Admindelhi1
2 Dec 2025 4:32 PM IST
Bareilly: छात्रा के मंगेतर को शोहदे ने परेशान किया
x

बरेली: शोहदे ने मेडिकल छात्रा के अश्लील फोटो उसके मंगेतर और रिश्तेदारों को भेज दिए। इससे छात्रा का रिश्ता टूट गया। पीड़ित छात्रा के पिता ने डीआईजी से शिकायत की थी। उनके आदेश पर बारादरी थाने मे मुकदमा दर्ज कराया गया है। जनपद बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र का परिवार यहां बारादरी इलाके में रहता है। परिवार की एक लड़की निजी मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई कर रही है। छात्रा के पिता ने बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि रामपुर जिले के सैफनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय निवासी अवधेश यादव ने उनकी बेटी के फोटो खींच लिए। अवधेश ने एडिट कर उसके फोटो अश्लील बनाए और वायरल करने लगा। इस बीच छात्रा की शादी तय हो गई। अवधेश ने छात्रा के मंगेतर को अश्लील फोटो भेज दिए। इससे उसका रिश्ता टूट गया।

छात्रा के ममेरे भाई व अन्य रिश्तेदारों को भी अश्लील फोटो भेजे गए। इससे छात्रा की बदनामी हो रही है। अवधेश ने छात्रा की शादी कहीं न होने देने की धमकी दी। बारादरी थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।।

Next Story